बिलासपुर

चौथे स्टेज पर पहुंच चुके कैंसर के मरीज का सिम्स में किया गया सफल ऑपरेशन

डेस्क

आम धारणा है कि सिम्स में जटिल रोगों का इलाज नहीं होता लेकिन सिम्स के चिकित्सकों ने एक कैंसर पीड़ित का सफल ऑपरेशन कर इस धारणा को बदल दिया। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले सुमंत को पिछले 10 सालों से तंबाकू और गुड़ाखू की आदत थी जिसके कारण उसके मुंह में छाला हो गया और धीरे-धीरे समस्या बढ़ती गई बायोप्सी में पता चला कि उसे फोर्थ स्टेज का कैंसर है लेकिन उसकी माली हालत ऐसी नहीं थी कि वह निजी चिकित्सालय में अपना इलाज करा पाता। सिम्स पहुंचे मरीज का इलाज यही करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद दंत रोग विभाग के डॉक्टर संदीप प्रकाश, डॉक्टर केतकी कीनिकर, डॉक्टर हेमलता राजमणि, डॉक्टर प्रकाश खरे, डॉ सोनल पटेल ने के साथ ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरती पांडे, निश्चित विभाग के डॉ राकेश निगम की टीम ने 5 से 6 घंटे चले जटिल ऑपरेशन से कैंसर ग्रसित हिस्से को अलग किया। चिकित्सकों का कहना है कि कैंसर चौथी स्टेज में पहुंच चुका था इस दौरान मरीज का ऑपरेशन आसान नहीं था। लेकिन फिर भी यहां सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है यह सिम्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...