बिलासपुर

कोटा पुलिस के टार्गेट में सिर्फ ढाबा, और इधर चोर कर रहे लगातार धावा

आकाश मिश्रा

कोटा क्षेत्र की एसडीओपी का ध्यान ढाबा बंद कराने पर लगा हुआ है और इधर चोरों ने लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा है। हालांकि एसडीओपी रश्मीत कौर चावला का दावा है कि देर रात तक ढाबा खुले रहने से वहां शराब खोरी होती है और इससे आपराधिक वारदातों में भी इजाफा होता है ।उनके दावों की सच्चाई जो भी हो लेकिन यह भी सच है कि कोटा में लगातार चोरियां हो रही है। 22 सितंबर को भी कोटा रेलवे स्टेशन के पास नेहा कलेक्शन स्टोर के अलावा और भी कई मोबाइल दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस लगातार चोरों को तलाश रही थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को पता चला कि रात में एक चोर एक 8 साल के लड़के के साथ घुसा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब उसकी तलाश की गई तो वह चोर कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा बंधवापारा का प्रताप विश्वकर्मा निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर बारीकी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली । पुलिस ने उसके पास से 11 मोबाइल जप्त किया है, जिसकी कीमत ₹25000 बताई जा रही है । पकड़े गए प्रताप विश्वकर्मा के पास से मोबाइल हैंडसेट के अलावा मोटर पंप और पंखे भी बरामद हुए हैं। एसडीओपी का दावा है कि प्रताप विश्वकर्मा के और भी साथी हैं और यह लोग गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उनके गिरोह में कई बच्चे भी शामिल है ,जिन्हें छोटे रास्तों से भी दुकान के अंदर प्रवेश करा दिया जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार