बिलासपुर

शनिवार कालरात्रि पर लाखों श्रद्धालु पग पग नाप पहुंचेंगे रतनपुर, यातायात विभाग ने भारी वाहनों के लिए किया मार्ग प्रतिबंधित

डेस्क

नवरात्रि की महा सप्तमी को कालरात्रि कहा जाता है और हर वर्ष हजारों लाखों श्रद्धालु बिलासपुर से रतनपुर तक पदयात्रा कर कालरात्रि में मां महामाया के दर्शन करते हैं। शनिवार कालरात्रि पर भी शाम से ही बिलासपुर से रतनपुर के लिए पद यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ेगा । हालांकि इस बार सेदरी से आगे सड़क बेहद खराब है लेकिन भक्तों के उत्साह के आगे यह सड़क बाधक नहीं बनेगी । पद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हर वर्ष कालरात्रि पर यातायात विभाग बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर देता है। वहीं उन्हें परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाता है। इस बार भी यातायात पुलिस ने शनिवार के लिए योजना तैयार कर ली है।

क्वार नवरात्र पर्व के सप्तमी दिवस के अवसर पर बिलासपुर सहित अन्य दिशाओं से रतन पुराने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालु पद यात्रियों को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तथा यातायात का बल सुगम एवं सुरक्षित मार्ग व्यवस्था हेतु लगाया गया है तथा सभी प्रकार के भारी वाहन बस आदि के रतनपुर दिशा की ओर प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाएंगे इस दौरान परिवर्तित मार्ग निम्नानुसार होंगे
(1) दुपहिया कार्य वाहनों के लिए बिलासपुर से रतनपुर की ओर परिवर्तित मार्ग
1- मोतीलाल पेट सिरगिट्टी बाईपास से मोपका सीपत जाली से कोरबा एवं चांपा तथा रायगढ़ की ओर जा सकेंगे।2- महामाया चौक से दुपहिया कार सहित सभी प्रकार के वाहन मोपका जाली की ओर से कोरबा की ओर जा सकेंगे।
(2) दुपहिया एवं कार वाहनों के कोरबा जिला से बिलासपुर की ओर आने के लिए परिवर्तित मार्ग:-
1- कोरबा से जाली मोड से सीपत एवं मोपका गुरुनानक चौक मोड़ से बिलासपुर
2- कोरबा से रायपुर की ओर जाने वाले उपरोक्त मार्ग का उपयोग करते हुए, लाल खदान महमंद से सिरगिट्टी बाईपास से रायपुर रोड की ओर जा सकेंगे।

सप्तमी दिवस के दौरान मार्ग परिवर्तित होने का समय
दिनांक 05 .10.2019 के दोपहर 14:00 बजे से दिनांक 7 .10. 2019 के प्रातः 9:00 के पदयात्रा समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों एवं बसों का रतनपुर दिशा की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रोके जाने वाले भारी वाहन एवं स्थान

सप्तमी दिवस के अवसर पर भारी वाहन जैसे सभी प्रकार के मालवाहक एवं बस एवं सवारी वाहन के साथ मेटाडोर आईसर ट्रक टैंकर हाईवा ट्रेलर एक्सल एवं मल्टीएक्सल वाहनों को क्रमशः-
1- जाली मोड़
2- तुर्का डीह बाईपास( पुल के उस पार)
3- सेंदरी बाईपास मोपका दिशा की ओर
4- गौरेला रोड रतनपुर दिशा की ओर( फॉरेस्ट बैरियर)
5- कोटा से रतनपुर रोड
6- सेंदरी मोपका बाईपास

यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि महा सप्तमी पर रतनपुर जाने वाले पद यात्रियों के साथ कोई सड़क हादसा ना हो। वहीं सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती भी की जा रही है। इस बार उम्मीद है कि पिछले वर्षों की तुलना में कम पदयात्री रतनपुर जाएंगे, क्योंकि सड़क की हालत इस वर्ष बेहद ख़राब है और जगह-जगह गड्ढों में पानी और कीचड़ भी जमा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...