बिलासपुर

बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के कति‍यापारा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही घर में खुद को आग लगा ली। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अभय पांडेय 30 वर्ष निवासी कति‍यापारा उदई चौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से शराब के नशे का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ विवाद करता था। इसी कारण करीब 10–15 दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे वह नशे में घर पहुंचा और अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में वह आग की लपटों में घिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी तुरंत उसके घर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई, जिससे उसकी जान बच सकी। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्मदाह के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। युवक करीब 40 प्रतिशत तक झुलसा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट