क्राईमछत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब पीने के लिए भगवान के घर डाला डाका ,तीसरे नेत्र ने खोला राज

नशेड़ी को यह नहीं पता चल पाया कि उस पर तीसरी निगाह की निगेहबान है

बिलासपुर,सत्याग्रह

नशे की लत जो न कराए वह कम है। शराब के नशे में चूर होकर मती ऐसी मारी गई कि भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा नशे की पूर्ति करने हेमू नगर में रहने वाला दशरथ यादव मंगलवार की रात हेमू नगर स्थित गुरुद्वारे में चोरी की नीयत से घुस गया। यहां मौजूद दान पेटी का ताला तोड़कर दान पेटी में रखे 3000 रुपये लेकर वह चला गया। उसने सोचा कि उसकी करतूत का किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन उस नशेड़ी को यह नहीं पता चल पाया कि उस पर तीसरी निगाह की निगेहबान है ।चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।जांच में पुलिस को चोरी करता दशरथ यादव दिख गया जो आसानी से पुलिस के हाथ लग गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस बात पर राहत की सांस ली कि घटना वाली रात उन्होंने दान पेटी में से अधिकांश रकम निकाल ली थी। इसलिए चोर के हाथ तीन हजार रुपये की मामूली रकम ही लग पाई ।गुरुद्वारे में चोरी करने वाले शराबी दशरथ यादव को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...