रायपुर

कोरोना अपडेट:- एक ही दिन में 105 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, फिर कोरबा, बिलासपुर, बेमेतरा सहित इन जिलों में मिले अधिकतर मामले, एक्टिव मरीज हुए 913

रमेश राजपूत

रायपुर– फिर एक बार प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान हुए है, शनिवार की पहली रिपोर्ट में 67 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसमें कोरबा से 13, बेमेतरा से 10, बलौदाबाजार और राजनांदगांव से 9-9, बिलासपुर से 8, कवर्धा से 5, रायपुर से 4, दुर्ग और बलरामपुर से 3-3, दंतेवाड़ा से 2 और कोरिया से 1 मरीज शामिल है, वहीँ रात 11 बजे दूसरी रिपोर्ट में फिर 38 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिसमें रायपुर से 11, महासमुंद से 8, दुर्ग से 6, राजनांदगांव से 4, बलौदाबाजार से 4, जांजगीर चाम्पा से 3, बेमेतरा से 1 और धमतरी से 1 मरीज शामिल है। प्रदेश में शनिवार को ही दो बार मे 105 नए मरीज डिटेक्ट हुए है, जिन्हें भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वही नए मरीज मिलने के साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या 913 हो गई है, इसके अलावा शनिवार को कुल 81 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किये गए है। प्रदेश में अब तक मिले मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1550 हो गई है, वहीँ कोरोना लक्षणों के साथ 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बिलासपुर में फिर मिले 8 मरीज…

शनिवार को बिलासपुर से फिर 8 लोगों के सेम्पल पॉजिटिव मिले है, जो सभी बिल्हा ब्लॉक के प्रवासी मजदूर है और एक ही क्वारंटाइन सेंटर से है, जिनमें 3 वर्षीय बच्चे सहित 6 पुरुष और 2 महिला है, सभी 24 मई को अहमदाबाद से श्रमिक ट्रेन के माध्यम यहाँ पहुँचे थे, जिनके 7 जून को सेम्पल भेजे गए थे। ज़िले में इन 8 मामलों के बाद अब संक्रमितों की संख्या 154 हो गई है वही 99 एक्टिव मरीज है, जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है और 2 की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...