बिलासपुर

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू…एफआईआर दर्ज,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में अपने बड़े भाई पर छोटे भाई द्वारा चाकू मारने का मामला प्रकाश में आया है। जहा प्रार्थी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लिगियाडीह निवासी सावन निषाद ने शिकायत में पुलिस को बताया है। कि वह पेशे से ड्राइवर है। वह रोज की तरह अपना काम से घर आ गया था। 09 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे घर के पास गली में था। उसी समय प्रार्थी का छोटा भाई मोती निषाद आया और प्रार्थी को देखकर बोला कि तुम मुझे घर खर्चा के लिए रूपये नही देते हो कहते हुए मां बहन की अश्लील गाली देने लगा है । जिसे गाली गलौच करने से मना किया तो प्रार्थी के भाई मोती निषाद प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए बांये हाथ के कंधे और भुजा के पास नुकीली चाकू से मार कर भाग गया। जिसे परिजनों ने प्रार्थी को प्राथमिक इलाज कर मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,