बिलासपुर

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक मासूम की मौत, परिजनों ने केयर एंड क्योर हॉस्पिटल पर लगाये गंभीर आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हमेशा विवादों में रहने वाले केयर एंड क्योर अस्पताल ने फिर एक मासूम बच्ची की जान ले ली है। दरअसल,पेंड्रा के अमरपुर निवासी मनीष सोनी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए देवकीनंदन चौक बिलासपुर स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सक और प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उनकी नवजात पुत्री की मौत हो गई। मनीष सोनी की पत्नी काजल सोनी को डिलीवरी के लिए 16 सितंबर को केयर एंड क्योर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी दिन काजल ने एक बेटी को जन्म दिया था।

जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन 17 सितंबर को बच्ची को उल्टी हुई, जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज किया और बच्ची को ठीक बताया, लेकिन 19 सितंबर की शाम को बच्ची की तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई । जिसके पास बाद केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और किसी शिशु रोग विशेषज्ञ के पास बच्चे को ले जाने की बात कही। इसके बाद मनीष सोनी बच्ची को लेकर सृष्टि अस्पताल के डॉक्टर रुपेश अग्रवाल के पास पहुंचे, जिन्होंने जांच के बाद बताया कि उन्होंने बच्ची को उनके पास लाने में देर कर दी है।

बच्चे को जो पाउडर वाला दूध पिलाया गया था,वह उसके फेफड़े में जम गया था। बच्ची के पिता के अनुसार यह दूध भी केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लिखा गया था। अब मनीष सोनी आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने केअर एंड क्योर अस्पताल को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते उनकी पुत्री की मृत्यु हुई है। इसके पीछे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...