बिलासपुर

अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में नही है पक्की सड़क….ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने की जनदर्शन में जल्द सड़क निर्माण की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कुछ आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में आवागमन में परेशानी होने की जानकारी देते हुए गणेश चौक खपरी से अरपा नदी पुल तक पक्की सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया। इसके लिए सीईओ जनपद मस्तुरी को निर्देशित किया गया। ग्राम छतौना के किसानों ने बताया कि ग्राम आमाबुड़ा क्षेत्र में अरपा नदी में जल व्यपवर्तन योजना के तहत डेम बना हुआ है, जिसमें उनकी कृषि भूमि डूब गया है। किसानों द्वारा कई बार निवेदन करने के बाद भी कार्यवाही नही होने की जानकारी देते हुए उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। इस पर कार्यवाही के लिए एसडीएम कोटा को निर्देश दिया गया। तिफरा निवासी एक परिवार ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी देते हुए रोजगार देने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

उनके आवेदन को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। ग्राम नगोई जिनवासी श्यामनंद साहू ने अपने कृषि भूमि के लिए पट्टा प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। एसडीएम तखतपुर को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। सरकण्डा निवासी पार्वती मानिकपुरी और सविता वंशकार ने मजदूर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम कंचनपुर निवासी रियाज अहमद जुनजानी ने आंधी तूफान से फसल खराब होने की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा उनकी फसल की जांच कर प्रतिवेदन तहसीलदार को प्रस्तुत किया गया है, फिर भी क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने मुआवजा राशि दिलाने का आग्रह किया। नगर पंचायत बिल्हा निवासी हेमा देवी ने सीसी रोड निर्माण में आपत्ति जताते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा वार्ड क्रमांक-10 में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जो उनकी निजी भूमि से गुजर रही है। इस पर आवश्यक कार्यवाही के लिए सीएमओ बिल्हा को निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी