बिलासपुर

ट्रेलर चोरी कर बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार… रतनपुर पुलिस ने की कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ट्रेलर चोरी कर सालो से फरार चल रहे आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस ने पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 08/04/2022 को गॉधीनगर निवासी भरतलाल सारथी ने रतनपुर थाने में अपने ट्रेलर के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खण्डोबापारा निवासी राजकुमार कश्यप अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर चोरी कर बेच दिया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जिसपर उसने उक्त घटना को अपने अन्य साथी शिवशंकर गोंड़ निवासी पुलाली, अनिल राठौर निवासी हरदीबाजार, सोनू कंवर निवासी मोहनपुर, संदीप बैसवाडे निवासी हरनमुड़ी के साथ मिलकर चोरी कर स्वीकार किया , पूर्व में आरोपी राजकुमार कश्यप, सोनू कंवर संदीप बैसवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। तथा अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अनिल राठौर अपने घर में है। जिसपर पुलिस ने उसके घर ग्राम रलिया हरदीबाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, सउनि. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. नंदकुमार यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...