पचपेड़ी

पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग, महिला गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप जैसे एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर युवक को जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को पचपेड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 1 फरवरी 2026 की शाम उसे धुर्वाकारी निवासी रोशनी खुंटे ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां पहले से मौजूद थी। आरोप है कि बर्थडे पार्टी शुरू होने से पहले ही रोशनी खुंटे ने अपने घर के अन्य परिजनों को बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को अपने बेडरूम में जाने के लिए कहा और वहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया। कमरे में साफ बेडशीट बिछाकर और खिड़कियों पर परदे लगाकर पूरी तैयारी पहले से की गई थी। प्रार्थी के अनुसार जब वह अपनी महिला मित्र के साथ कमरे में गया तो उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनकी गतिविधियों को छिपकर रिकॉर्ड किया जा रहा है। बाद में आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को मोबाइल पर मैसेज कर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और दावा किया कि उसने पूरा वीडियो बना लिया है।

इसके बाद महिला ने युवक पर दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने आखिरकार पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे 28 वर्ष निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल प्रारंभिक जांच में मामला हनी ट्रैप जैसी साजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपिया द्वारा युवक को फंसाकर वीडियो बनाकर जबरन वसूली की कोशिश की गई। मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,