बिलासपुर

शिकायत का खामियाजा बदनामी, आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश…..गंभीर हालत में भर्ती

बिलासपुर- दुर्गा विसर्जन के दौरान युवको की छेड़खानी का सामना करने वाली छात्रा ने जब इसका विरोध किया और तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उल्टे उसकी शिकायत कर उसे बदनाम करने की साजिश रच डाली गई और झूठी कहानी गढ़ उस पर शराब बेचने का आरोप लगा दिया गया, जब इस साजिश की जानकारी छात्रा को लगी तो उसे अपनी बदनामी से इतना गहरा आघात लगा की उसने अपनी जान देने की ठान डाली और फिनाइल का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहाँ रहने वाली एक छात्रा ने अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ की शिकायत थाने में की थी जिसके बदले में एक स्थानीय नेता ने उल्टे छात्रा के खिलाफ शराब बेचने की शिकायत कर उसे बदनाम करने की साजिश रच दी, जिससे आहत छात्रा ने खुदकुशी के रास्ते को चुन लिया, हालांकि परिजनों की तत्परता की वजह से उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचा दिया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही छात्रा ने अपने साथ हुई इस घटना से आहत होने की बात औऱ वजह एक सुसाइड नोट में लिखी है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है, फिलहाल पुलिस इस मामले में तथ्यों के आधार पर विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...