छत्तीसगढ़बिलासपुर

यह कैसा अमृत जिसने ले ली मजदूर की जान ,सीवरेज के बाद मिशन अमृत योजना भी साबित हुई जानलेवा

मिशन अमृत परियोजना शहर के लिए जीवनदायी साबित होगी लेकिन ठेका कंपनी की लापरवाही की वजह से फिलहाल तो यह योजना मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रविवार को सरकंडा अशोक विहार अटल आवास के पास मिशन अमृत योजना के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में मिट्टी से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई वही दूसरा मजदूर किसी तरह बचाया गया, जिसका इलाज जारी है। बिलासपुर में सीवरेज परियोजना के दौरान ढेरों हादसे हुए और 18 से अधिक जानें गई। लगता है हमने सीवरेज परियोजना से कोई सबक नहीं लिया, इसलिए मिशन अमृत योजना भी उसी रास्ते पर जाता नजर आ रहा है। खुटाघाट जलाशय से बिलासपुर तक पानी लाकर सप्लाई करने की योजना के तहत इन दिनों एक तरफ जहां शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है ,वही खुटाघाट से अशोकनगर ट्रीटमेंट प्लांट तक भी पाइप लाइन बिछाई जा रही है ,जिसके लिए गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। मुंबई की इंडियन ह्यूमस पाइप को मिशन अमृत परियोजना का ठेका दिया गया है। लेकिन यह कंपनी भी बगैर सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम करा रही है। नतीजतन वही हुआ जिसका अंदेशा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गड्ढे में उतर कर काम कर रहे दो मजदूरों के ऊपर अचानक ऊपर मौजूद मिट्टी धंस कर गिर गई ,जिस वजह से दोनों मजदूर मिट्टी में दब गए। आसपास प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे देखा और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और मजदूरों की सहायता से किसी तरह मिट्टी में दबे दोनों मजदूरों को निकाला गया ,जिसमें से दबने की वजह से एक मजदूर संदीप चौधरी की मौत हो गई ।वहीं दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान ठेका कंपनी के अफसर मौके से नदारद रहे। मिशन अमृत परियोजना शहर के लिए जीवनदायी साबित होगी लेकिन ठेका कंपनी की लापरवाही की वजह से फिलहाल तो यह योजना मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...