बिलासपुर

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पौष्टिक लड्डू का वितरण आंगनबाड़ी केद्रों में…..कुपोषण को दूर करने मुहिम

बिलासपुर- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत टेक होम राशन के तर्ज पर कुपोषित और एनीमिया प्रभावित बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक लड्डू का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। यह प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को सभी आंगनबाड़ियों में वितरित किया जायेगा। इस योजना में तीसरे मंगलवार के दिन पौष्टिक लड्डू का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया गया। पौष्टिक लड्डुओं के वितरण के साथ-साथ कुपोषित बच्चों के पालकों को यह समझाईश दी जा रही है कि जो बच्चे 1 वर्ष से कम आयु के हैं या जो लड्डू नहीं खा सकते हैं। उन्हें लड्डू को पीसकर या चूरा कर खिलाया जाये।

लड्डू के साथ ही चिन्हांकित कुपोषित बालकों और एनीमियाग्रस्त महिलाओं को संदर्भ सेवा, आयरन फोलिक एसिड टेबलेट वितरण, कृमिनाशक दवा वितरण और पोषण पुनर्वास केन्द्र से भी लाभान्वित किया जायेगा। ग़ौरतलब है कि राज्य में 5 वर्ष से कम आयु के कुपोषित बच्चों और 15 से 49 वर्ष आयुवर्ग की एनीमियाग्रस्त महिलाओं में कुपोषण व एनीमिया दूर करने के लिये मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। पौष्टिक लड्डू का वितरण प्रथम चरण में मार्च 2020 तक किया जायेगा। इसके बाद योजना को तीन वर्ष की अवधि के लिये बढ़ाया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...