बिलासपुर

आदिवासी समाज की प्रकृति सरलता, स्वाभिमान और भोलापन, इसी प्रकृति के कारण उन्हें शोषण का शिकार बनाया जाता है: राज्यपाल उइके

बिलासपुर- आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा करते हैं। पेड़-पौधे उनके देवता हैं। उनकी हर गतिविधि में प्रकृति की छाप दिखती है। उनके कारण ही जंगल बचा है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाने के लिये आदिवासी विभिन्न पर्व मनाते हैं। यह किसी समाज में नहीं होता। प्रकृति प्रेम आदिवासी समाज में कूट-कूटकर भरा है। यह उद्गार प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उईके ने रविवार को गोंड़वाना समाज के नवाखाई कार्यक्रम एवं सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। तोरवा के सिंधु भवन में आयोजित गोंड़वाना समाज के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज की प्रकृति सरलता, स्वाभिमान और भोलापन है। इसी प्रकृति के कारण उन्हें शोषण का शिकार बनाया जाता है। वे अपने अधिकारों से वंचित है। आदिवासियों के दर्द और तकलीफ को देखकर ही उन्होंने नौकरी छोड़ी और राजनीति में आकर उनकी सेवा के लिये तत्पर है।

जो विश्वास और उम्मीद उनसे की गई हैं वे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगी। राज्यपाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर होने के नाते जनता की परेशानी को दूर करने उन्होंने शासन को दिशा-निर्देश दिया है कि ऐसी नीति बनाई जाये, जिससे हर व्यक्ति सुख, शांति से रह सकें।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,