कोरबा

शराबी नाई ने युवक का रेता गला, फौव्हारे की तरह निकलने लगा खून….आनन फानन में पहुँचाया गया हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

कोरबा – शराब के नशे में नाइ ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया जिसमें बाल कटवाने आए युवक का सैलून संचालक ने गला रेत दिया है। बताया जा रहा है कि बाल काटने वाला आरोपी शराब पीकर दुकान में बैठा था, और नशे की हालात में उसने युवक का गला रेत दिया। गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के जंगल कॉलोनी में रहने वाला वाहन चालक अर्जुन शुक्रवार को रविशंकर शुक्ल नगर में स्थित रामा ठाकुर के कटिंग सैलून में बाल कटाने पंहुचा था। पर रामा बाल काटने में आनाकानी कर रहा था तो अर्जुन ने उससे बाल जल्दी काटने को कहा, इस बात से नाराज होकर रामा ने उसे बाल काटने के नाम पर कुर्सी पर बैठाया और उस्तरा से गला रेत दिया.और जख्म गहरा होने की वजह से खून का फुहारा छूट गया। जिसके बाद आनन-फानन में यहां मौजूद बाबू नाम के लड़के ने अर्जुन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अर्जुन ने पुलिस को बताया है कि रामा अपने मित्र राजू पटेल के साथ शराब पीकर आया था। और बाल काटने वाली कुर्सी पर धोखे से बैठाया और गले में छुरा चला दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने रामा ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,