
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर- पुलिस कप्तान के सख्त निर्देशो और स्थानी पुलिस की तत्परता आखिरकार रंग लाई है एनडीपीएस जैसे मामलों में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कार्रवाई कर पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 आरोपियों को धर दबोचा है। दरअसल पूर्व में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल द्वारा एनडीपीएस आबकारी एक्ट के मामले को लेकर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे थे जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सभी थाना स्तर में टीम गठित कर छापेमारी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। टीम की छापेमारी कार्यवाही में थाना तोरवा से 2 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत ₹12000 , 367 नग नशीली नाइट्रोसिन टेबलेट कीमत 1910 रुपए जप्त।
सरकंडा से 25 पावर देसी शराब, 7 पाव अंग्रेजी शराब कुल कीमती 2060 रुपए एवं 1500 ग्राम गांजा कीमती 2500 रुपए, कोतवाली से 870 ग्राम गांजा कीमती 4500 रुपए, 250 नग नाइट्रोसन टेबलेट कीमती ₹7000, 150 नग एविल इंजेक्शन कीमती ₹900। सिरगिट्टी से 4 किलो गांजा कीमती ₹20000। कोटा से 2 लीटर महुआ शराब कीमती ₹200। सिविल लाइन से फटाका कीमती ₹50000। पेंड्रा से 1.30 लीटर महुआ शराब कीमती ₹150। मस्तूरी से 4 लीटर महुआ शराब कीमती ₹400। रतनपुर से 6.5 लीटर महुआ शराब कीमती ₹650।
तारबहार से 1 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती ₹4000, के साथ कुल 18 आरोपियों राजकुमार, शुभम ,विनोद, रामसागर, शत्रुघन, नकुल ,जगदीश ,अंजुम, विजय ,सुनील, परदेसी ,रमेश ,कैलाश, विजय ,नरेश, अकील अहमद ,रंभा ,बंटी, संतोष जिनके खिलाफ 34 (क) आबकारी एक्ट एवं 20, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 9 (बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।