बिलासपुर

अधीक्षिका को लगाई फटकार, छात्रावासों की स्थित जानने पहुँचे कलेक्टर…. व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने मंगलवार को बिल्हा में आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावासों में पौष्टिक भोजन के साथ-साथ खेलकूद व मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बिल्हा में प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास और पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। छात्राओं को सेनेटरी पैड नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराने पर उन्होंने अधीक्षिका को फटकार लगाई।

कलेक्टर ने प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रसोई घर का निरीक्षण किया और मेनू चार्ट का अवलोकन कर मेनू में पौष्टिक भोजन शामिल करने के निर्देश दिये। रसोई में जाकर छात्राओं के लिये तैयार हो रहे भोजन का अवलोकन किया। भंडार गृह में जाकर उपलब्ध खाद्य सामग्री को देखा। छात्रावास अधीक्षिका को निर्देश दिया कि चांवल, दाल के साथ सब्जी अनिवार्य रूप से दिया जाये। कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं से जानकारी ली कि खाली समय में उनका मनोरंजन का साधन क्या है। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देश दिया कि बच्चों के लिये छात्रावास में स्वस्थ मनोरंजन हेतु खेलकूद सामग्री भी उपलब्ध करायें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जब भी वे दौरे पर जाए तो छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...