बिलासपुर

अवैध धान पर प्रशासन का एक्शन जारी… फिर 5 दुकानों से सवा 4 लाख से ज्यादा का धान जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध दनादन कार्रवाई की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने आज आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इनमें 5 दुकानों से 338 कट्टा अवैध रूप से रखा गया धान (135 क्विंटल) जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत सवा 4 लाख रूपए से ज्यादा की है। मण्डी अधिनियम के तहत उपरोक्त मामलों में केस दर्ज किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान की आवक बढ़ने के साथ दलालनुमा लोग भी अपना धान खपाने के प्रयास में लगे हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है और उनकी हर गतिविधियों पर प्रशासन नजर गड़ाये हुए है। एसडीएम एवं राजस्व विभाग के नेतृत्व में बनी जांच टीम को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज ग्राम सेन्दरी (कोनी) के व्यापारी शत्रुघ्न साहू के संस्थान से 75 कट्टी धान जब्त किया। इसी प्रकार सलका (बेलतरा) निवासी रामकृष्ण कश्यप की संस्थान से 50 कट्टी धान बरामद किया गया। कोटा के थोक व्यापारी हरीश गोयनका के स्वस्तिक ट्रेडर्स फर्म 36 क्विंटल धान जब्त किया गया। खाद्य एव मण्डी विभाग ने कार्रवाई की। सीपत के एक किराना व्यवसायी के कब्जे से भी 60 कट्टी अवैध रूप से रखा गया धान बरामद किया गया। सीपत तहसील के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में भी व्यापारी विनोद गोयल के यहां से 63 बोरी धान बरामद किया गया। सम्पूर्ण खरीदी अभियान के अंतर्गत इस तरह अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार नगर पंचायत में आगजनी की घटना ने खोली स्थानीय प्रशासन की पोल….दमकल का निकल चुका है दम,... कोरबा: तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन जिंदगियां खत्म.... 5 लाख को 2 करोड़ 50 लाख बनाने की कोशिश ने ली जान,... बिलासपुर: मैडम को गर्भवती करने पर पैसों का लालच, युवक आया झांसे में...फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी... रतनपुर में स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत...ड्यूटी से लौट रही... घर से बिना बताए युवक लापता..परिजन और पुलिस जुटे तलाश में, लोगों से की गई मदद की अपील, अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... पंप हाउस में मिली लाश, VIDEO:-कबीरधाम में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा, बहु की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश…पहले गल... घर के कमरे में मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश...सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका, पुलिस जुटी जांच में, पुलिस की तड़के रेड कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार नगदी, ताश और अन्य सामग्री जब्त, स्कूटी सवार युवती पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला…2 अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने मचाया आतंक, बिलासपुर...