मुंगेली

लीजा की मौत से मुंगेली पुलिस में मातम

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली पुलिस की पिछले 3 सालों से अनेक मामलों में मददगार साबित हो रही स्निफर डॉग लीजा की मौत शनिवार को हो गई। पिछले 3 सालों से मुंगेली पुलिस के साथ हर कठिन परिस्थितियों में मौजूद रहने वाली डॉग स्क्वाड की सदस्य लीजा ने कई अनसुलझे मामलों में अपनी उपयोगिता साबित की थी। खासकर 6 ऐसे बड़े मामले हैं जिन्हें सुलझाने में लीजा के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जिसमें बलात्कार के बाद हत्या, बड़ी चोरी जैसे मामले शामिल है।

बेल्जियम शेफर्ड ब्रीड की लीजा की मौत लीवर में संक्रमण के चलते हुई है। पिछले काफी समय से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन फिर भी उसे बचाया न जा सका । मुंगेली पुलिस के लिए यह बड़ी व्यक्तिगत हानि है। पुलिस परिवार का हिस्सा स्निफर डॉग लीजा की मौत के बाद उसे पूरा सम्मान देते हुए पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और बाद में पूरे सम्मान के साथ लीजा का अंतिम संस्कार किया गया। लीजा के समय से पहले मौत हो जाने से मुंगेली पुलिस में शोक की लहर है। पुलिसकर्मियों के साथ घुल मिल चुकी लीजा उनके लिए जैसे परिवार का ही हिस्सा थी। जिसके चले जाने से मुंगेली पुलिस का डॉग स्क्वाड कमजोर हुआ है, क्योंकि लीजा पूरी तरह प्रशिक्षित थी और बड़े मामलों में उसने कभी विभाग को निराश नहीं किया था। इंसान और जानवर के इस अनोखी प्रेम से लोगों को फिल्म तेरी मेहरबानियां एक बार फिर याद आ गई और सब ने नम आंखों के साथ लीजा को अंतिम विदा दी।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...