बिलासपुर

खेत में मिली अधजली लाश मामले का हुआ खुलासा, सगे जीजा ने इस वजह से की थी हत्या….फिर खेत में ले जाकर लाश को किया था आग के हवाले

रमेश राजपूत

बिलासपुर – 16 अप्रैल को थाना तखतपुर के ग्राम निगारबंद के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश मिली थी, सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुॅचकर जांच में जुट गई थी, जहाँ मौके पर अज्ञात मृतक की पहचान नही हो सकी थी, मामले में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश प्राप्त पर ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची, जहाँ ए.सी.सी.यु. और थाना प्रभारी तखतपुर द्वारा अपनी – अपनी टीम को साक्ष्य एकत्र करने में लगा दिया । इसी दौरान अज्ञात शव की पहचान निगारबंद थाना तखतपुर निवासी सूरज लोधी पिता स्व . मन्नू लोधी उम्र 22 वर्ष के रूप में होने की पृष्टि हुई पुलिस पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतक के शरीर में सिर के पीछे एवं बाये माथे के उपर घोंटने के निशान मिले शव के पोस्टमार्टम से भी हत्या के बाद शव को जलाने की पुष्टि हुई, मर्ग जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक अपने परिवार में अकेला है उसके माता – पिता की मृत्यु हो चुकी है मृतक हमेशा शराब पीकर गांव में घुमता रहता था

तथा कुछ काम धन्धा नहीं करने के कारण अपने जीजा अनूप वर्मा के उपर आश्रित रहता था तथा उससे ही पैसे उधार में मांगकर जीवन यापन करता, हमेशा अपने जीजा अनूप वर्मा को परेशान करता था, पुछताछ दौरान यह पता चला कि मृतक सूरज ने खेत लगभग 33 डिसमिल को अपने जीजा अनूप वर्मा के पास 03 लाख रूपये में गिरवी रखा था, उपरोक्त सूचना के आधार पर घटना के मुख्य संदेही अनूप वर्मा से घटना के संबंध में कडाई से पुछताछ किया गया जो बताया कि 15.04.2023 को इसका साला सूरज लोधी करीब 12.00 बजे अपने मोटर सायकल से शराब के नशे में इसके खेत स्थित घर में आया और फिर से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा आरोपी अनूप वर्मा द्वारा मना करने पर सूरज लोधी अपने जीजा से विवाद करने लगा और यह कहने लगा की अगर तुम 50 हजार रूपये नही दोगे तो मैं जहर खाकर तुम्हे फंसा दूंगा कहकर कमरे में रखे किटनाशक दवाई का सेवन कर लिया आरोपी द्वारा फंसने के डर से सूरज लोधी के सिर में बियर के बाटल से हमला किया जिससे मृतक वही गिर गया तब आरोपी अनूप वर्मा अपने साला को खींचकर कमरे अंदर ले गया

और बोरी से उसके सिर व चेहरे नाक को दबा कर हत्या करने के बाद अपने मकान में ताला लगाकर घर अमलीकापा चला गया उसके बाद दुसरे दिन 16.04.2023 को भोर में आरोपी द्वारा घटना स्थल में गिरे कुछ खुन को साफ किया गया तथा मृतक के शव को अपने कांधे में उठाकर मनोज गुप्ता के खेत में ले गया और साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को पैरा डालकर जला दिया एवं खुन लगे बोरी एवं मृतक के खुन से सने कपडे को भी आग लगाकर जला दिया। शव को जलाने के बाद पुलिस को गुमराह करने हेतु मृतक के मोटर सायकल को दुसरे तरफ जाकर खड़ा कर दिया और भागकर बिलासपुर आ गया था। इस सम्पुर्ण विवेचना पर आरोपी अनूप वर्मा द्वारा अपने साले सूरज लोधी के द्वारा बार पैसे मांगकर परेशान करने से तंग आकर आरोपी द्वारा अपने साले सूरज लोधी की हत्या करना पाये जाने से आरोपी को धारा 302 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

इस कार्रवाई में सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव , निरीक्षक एस . आर . साहू थाना प्रभारी तखतपुर उप निरीक्षक अजय वारे , संजय बरेठ सउनि सालिक राजपूत प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप , बलबीर सिंह आरक्षक निखील जाधव , सरफराज खान , तरूण केशरवानी , विरेन्द्र गंधर्व , दीपक यादव , दीपक उपाध्याय , आकाश निषाद , संदीप कश्यप , ओंकार , राकेश भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ...