कोरबा

तालाब में जा घुसी बोलेरो, बाल-बाल बची तीन की जान…तेज रफ्तार बनी वजह

डेस्क

कोरबा- कुसमुंडा थाना क्षेत्र में गेवरा बस्ती से ग्राम बिरदा की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग पर अमगांव के करीब तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में घुस गई। घटना में बोलेरो सवार तीन युवकों की जान बाल-बाल बची। दुर्घटना देर रात की बताई जा रही है। बोलेरो से तीन युवक जा रहे थे। गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। अमगांव मोड़ पर सड़क किनारे स्थित तालाब के करीब चालक का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी तालाब में घुस गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना कुसमुंडा थाना को दी। डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि बोलेरो पर तीन युवक सवार थे, तीनों दोस्त हैं। पुलिस ने सूचना पर पतासाजी चालू कर दी है। बोलेरो को पानी से बाहर नहीं निकाला गया है। पुलिस का कहना है कि ड्राइविंग के दौरान नियंत्रण नहीं होने से इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। कुसमुंडा क्षेत्र में बुधवार को भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इसमें एसईसीएल कर्मी घायल हो गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,