बिलासपुर

5 दिन पहले घर से निकले ड्राइवर की क्यों जंगल में लटकती मिली लाश

डेस्क

जंगल गए चरवाहे को तेज सड़ांध की बु आई। जब पास जाकर उसने देखा तो सरई के पेड़ से एक सड़ी गली लाश लटक रही थी। फांसी पर लटकी लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी और जिसमें कीड़े भी लग गए थे । लाश करीब 5 दिन पुरानी लग रही थी। जिसकी सूचना तुरंत गांव वालों को दी गई और फिर गांव के लोगों ने डायल 112 सेवा के माध्यम से रतनपुर पुलिस को सूचित किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले मृतक की शिनाख्त पर जोर दिया। पेड़ पर लटक रहे सड़े गले शव को उतारा गया, जिसके पश्चात उसकी शिनाख्त नवागांव निवासी 22 वर्षीय रमाकांत साहू के रूप में हुई।

रमाकांत ट्रक ड्राइवर था जो 11 सितंबर को वह घर से ड्राइविंग के लिए निकला था। जिसके बाद परिजनों को उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच परिजन लगातार उसे खोजते रहे लेकिन कोई सूचना नहीं मिली और अंततः रविवार को उसकी लाश पोड़ी के जंगलों में लटकती मिली । पुलिस मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे मौत के कारणों का खुलासा होगा। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस यह कहने की स्थिति में भी नहीं है कि रमाकांत साहू ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे मार कर उसकी लाश पेड़ से लटका दी है। हलाकि पुलिस का मानना है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है लेकिन पुलिस भी नहीं जानती कि आखिर रमाकांत साहू ने खुदकुशी क्यों की।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,