छत्तीसगढ़

1 दिन पहले पकड़े गए बच्चा चोर का दूसरा साथी भी पकड़ाया, रिश्ते में जीजा साला कर रहे थे बच्चा चोरी

डेस्क

मुंगेली जिले के सेतगंगा इलाके के ग्राम दाबो जुझार भाटा में 1 दिन पहले एक बच्चा चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों ने अब उसी के एक और साथी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया ।आपको याद दिला दे कि जुझार भाटा में रहने वाले 1 साल के धैर्य कुमार को उस वक्त अगवा करने की कोशिश की गई जब वह घर के बाहर खेल रहा था। इस मामले में ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चा चोर पकड़ा गया। केजउ प्रधान की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने गांव में ही एक और संदिग्ध को घूमते देखा। जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया तो पता चला कि भुवन सिंह निषाद नाम का यह संदेही उसी बच्चा चोर का रिश्तेदार है।

दोनों रिश्ते में जीजा और साला बताए जा रहे हैं । पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इन दिनों फास्टरपुर क्षेत्र में कई ईट भट्टा संचालित हो रहे हैं, जहां काम करने के नाम पर बाहरी क्षेत्र से मजदूर आए हुए हैं। इन्हीं में कुछ अपराधी भी शामिल है ,जो मौका पाकर अपराध को अंजाम देते हैं । पुलिस को दोनों आरोपी खुद के मजदूर होने का झांसा दे रहे हैं, वहीं पुलिस इनकी असलियत उजागर करने की कोशिश कर रही है। बच्चा चोरी के मामले में पकड़े गए दूसरे आरोपी भुवन सिंह निषाद कसडोल भाटापारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...