मुंगेली

मुंगेली पुलिस को मिली सफलता, जेल से फरार तीन कैदी गिरफ्तार………..पुलिस नाकेबंदी आई काम

रमेश राजपूत

मुंगेली- उपजेल मुंगेली से फरार चार कैदियों में से तीन आरोपियों को शाम तक मुंगेली पुलिस ने आख़िरकार पकड़ने में सफलता मिल ही गई। जेल का लॉकअप का ताला तोड़ दीवार फाँदकर फरार कैदियों में से एक इंदल उर्फ इन्द्रध्वज पिता अश्वनी निवासी सिलतरा थाना लोरमी, तरुण उर्फ छोटू केंवट बेलगहना निवासी और सुरेश पटेल निवासी जरहागांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल मुंगेली पुलिस फरार कैदियों की पतासाजी में लगी हुई थी, जिसके लिए पूरे जिले में नाकाबंदी की गई थी। मुंगेली एडिशनल एसपी ने मामले में यह पुष्टि करते हुए बताया कि तीनो कैदियों को नाकेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है वही चौथे फरार कैदी धीरज पटेल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग़ौरतलब है कि कैदियों में तरूण केंवट, बेलगहना बिलासपुर, धीरज, रीवा एमपी, सुरेश पटेल ,जरहागांव मुंगेली और ईदल लोरमी जिला मुंगेली थे, जिनमेँ से अब तक तीन कैदी मुंगेली पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।

संगीन अपराधी

मुंगेली उपजेल से फरार चारो आरोपी कैदी संगीन अपराधों के लिए जेल में थे, जिसमे सुरेश पटेल नारकोटिक्स बी,तरुण निषाद दुष्कर्म और इन्द्रध्वज उर्फ इंदल खांडे चोरी के आरोपी है वही धीरज पटेल हत्या का आरोपी है जो अभी भी फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला