बिलासपुर

शिक्षिका हुई लूट की शिकार, पॉस कालोनी में हुई दिन दहाड़े घटना……बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नेचर सिटी फेस 1 में रहने वाली शिक्षिका अपनी ही कालोनी की गेट में लूट की शिकार हो गई। शासकीय प्राथमिक शाला अचानकपुर में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ बंदना गुलकरी शुक्रवार को चकरभाठा भारतीय स्टेट बैंक पैसे निकालने गई थी, जहाँ से 25000 रुपए निकालकर अपनी पर्स में रखकर ऑटो से मंदिर चौक पहुँची, जहाँ से फिर ऑटो बदलकर नेचर सिटी सकरी पहुँची, शिक्षिका नेचर सिटी फेस 1 में अभी बी 17 और सी 20 के पास पैदल पहुँची थी कि सामने से सीडी डीलक्स बाइक में सवार तीन युवक उनके सामने रुके और पीछे बैठे युवक ने उतरकर शिक्षिका से पर्स छिनने की कोशिश की इस दौरान पर्स की पट्टी भी टूट गई और लुटेरे तीनो युवक बैग लेकर फरार हो गए। शिक्षिका के शोर मचाने और गेट की तरह दौड़ने से आस पास के लोग इकट्ठा हुए तब तक तीनो लुटेरे दूर भाग निकले थे। जिसके बाद शिक्षिका ने परिचितों के साथ सकरी थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमे शिक्षिका ने बताया कि उनके पर्स में नगद 30000 रुपए, एक फोन, आधार कार्ड, फोटो , 05 रसीद टिकट, एक स्कूल का पास बुक, एक स्वयं का पास बुक , एक डायरी थी जिसे लुटेरे लेकर भाग गए है। सकरी पुलिस ने मामले में धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और अज्ञात लुटेरों की पतासाजी कर रही है। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज से मदद मिलने की बात कही है।

रेकी कर दिया घटना को अंजाम

मामले में प्रारम्भिक तथ्य यह सामने आ रहे है कि लुटेरों ने शिक्षिका का पीछा किया होगा, जो बैंक से पैसे निकालने के बारे में जानते रहे होंगे, तभी उन्होंने बेफिक्र होकर इस घटना को अंजाम दिया होगा, उन्हें पता था कि उस पर्स में नगद रकम है।

गमछे से ढंके थे चेहरे

प्रार्थिया ने बताया कि तीनों युवक हम उम्र लग रहे थे जो 25- 30 वर्ष के होंगे, वहीँ उन्होंने जब लुटेरों का विरोध किया तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लुटेरों ने शिक्षिका को बैंक से ही अपना निशाना बना लिया था, जो चेहरों को गमछे से ढंककर घटना को अंजाम देने पहुँचे थे।

पॉश कालोनियां भी असुरक्षित

यह घटना दोपहर में घटी जिस वक्त लोगो की चहलपहल होती है, वह भी नेचर सिटी जैसी पॉश कालोनी में जहाँ कई वीआईपी लोगो का भी निवास है बावजुद लुटेरे सहज रूप से इस लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...