कोटा

शराब बनी दुर्घटना की वजह, एक कि मौत दो घायल….दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत

डेस्क

कोटा- शराब की नशे की वजह से एक परिवार का चिराग बुझ गया, इसमें मृतक की कोई गलती नही है बल्कि सामने से आ रही बाइक चालक के शराब के नशे में होने की वजह से यह दुर्घटना घटी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दूसरा बाइक चालक शराब के नशे में चूर था जिसकी वजह से यह दुर्घटना घटी और एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोटा थाना अंतर्गत गनियारी के पास स्थित चकरकुण्ड मोड़ की है जहाँ भरनी निवासी अमर रजक पिता अशोक रजक उम्र 20 वर्ष जो कि शहर के एक कपड़ा दुकान में कार्य करता है वो भारत होजियरी में कार्यरत अपने मित्र रितेश यादव पिता दिलीप यादव उम्र 22 वर्ष निवासी भरनी के साथ अपने वाहन क्रमांक सी.जी.10 ए.एम. से किसी काम से गनियारी की ओर जा रहा था और चकरकुण्ड मोड़ के पास पहुॅचा था कि तभी गनियारी की तरफ से आ रहे दिपक पिता मुरितराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी दर्रा थाना सीपत ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाईक चालक अमर रजक के सिर पर चोट लगी और उसकी मौंके पर ही मौत हो गई, वही उसके साथी रितेश का दाहिना पैर टूट गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया साथ ही आरोपी दिपक भी घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची सकरी पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया वहीँ घटना कोटा थाना क्षेत्र होने की वजह से कोटा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मृतक के शव को कोटा ले जाकर पंचनामा और पीएम के बाद परिजनों को सौप दी।

हादसे की वजह शराब

इस गंभीर सड़क दुर्घटना में एक बार फिर शराब का नशा हादसे की वजह बना है, जिसमें बेक़सूर अमर की जान चली गई। वही उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। पुलिस प्रशासन और शासन के लाख प्रयासों के बाद भी लोग यातायात नियमों को नही मानते, अनियंत्रित गति और नशे में वाहन चलाते है, जिसकी वजह से ऐसे हादसे बढ़ते ही जा रहे है आखिर कब लोगो को अपने अलावा दुसरो की जिंदगी का ख्याल आएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर,