कोरबा

मानव हाथी द्वंद की घटना, दो बहनों को दंतैल ने किया घायल…..लगातार बढ़ रही घटनाएं

डेस्क

कोरबा- वन्य जीव द्वंद की घटनाएं अब बढ़ती जा रही है, वन्य जीवों के प्राकृतिक रहवास में इंसानी दखल से ज्यादातर ऐसी घटनाएं घट रही है, जिसमे या तो इंसान की जान जा रही है या वन्य जीव की दोनों ही परिस्थितियों में यह दुखद पहलू है, जिसे रोकने समुचित उपाए करने की जरूरत है। ऐसे ही एक और घटना कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र से सामने आई है, दरअसल करतला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदवानी में एक दंतैल हाथी ने दो जुड़वा बहनों को अपना शिकार बना लिया, जिसमे दोनों बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार चल रहा है। तड़के सुबह हुई इस घटना के बाद डायल 112 की टीम की सहायता से ग्रामीणों ने बच्चो को बचा लिया,

लेकिन ऐसे घटनाओं में किसी की तो जान जाती है। करतला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में हाथी का प्रभाव है कभी फसल तो कभी जान माल का नुकसान आये दिन होता ही है। ग्रामीणों और वन्य जीवों की सुरक्षा के तमाम उपाए नाकाम साबित हो रहे है। वही ग्रामीणों को भी बार बार चेतावनी दी जाती है फिर भी हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुबह जाने से परहेज नही कर रहे है जिसकी वजह से आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ...