बिलासपुर

नशीले पदार्थों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस, दो हफ्तों में 23 नशे के सौदागर गिरफ्तार…….लाखों का माल बरामद

डेस्क

बिलासपुर- शहर में बढ़ते हुए अपराध को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक के आदेश और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नारकोटिक्स के विरुद्ध अभियान चला कर अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था कि अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांजा एवं अन्य नशीली पदार्थों को अवैध रूप से बेचने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए, सभी सीएसपी एवं थाना प्रभारी एवं स्टाफ के साथ शहर के सभी थानों में पेट्रोलिंग कर संदिग्ध स्थान एवं व्यक्ति कि जांच-पड़ताल की गई जिसमें लाखों के नशीले पदार्थ के साथ 23 अपराधियों को रंगे हाथो पकड़ा गया।

दो हफ्तों में की गई कार्रवाई

थाना तोरवा से 2 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत ₹12000 , 367 नग नशीली नाइट्रोसिन टेबलेट कीमत 1910 रुपए जप्त। सरकंडा से 1500 ग्राम गांजा कीमती 2500 रुपए, कोतवाली से 870 ग्राम गांजा कीमती 45000 रुपए, 250 नग नाइट्रोसन टेबलेट कीमती ₹7000, 150 नग एविल इंजेक्शन कीमती ₹900। सिरगिट्टी से 92 नग 100ml कोरेक्स सिरप कीमती ₹9000 , 01 मोटरसाइकिल कीमती ₹15300 ,4.5 किलो गांजा कीमती ₹20000। कोटा से 2.5 किलो गांजा कीमती ₹17000। सिविल लाइन से 2880 नग रेक्सो जेसिक इंजेक्शन 400 नग एविल सीसी 1 नग मोबाइल फोन कुल कीमती ₹10000 । मस्तूरी से 1 किलो 250 ग्राम गांजा कीमती 6500 जप्त। रतनपुर से 4 किलो 100 ग्राम गांजा ₹19000 जप्त। तारबहार से 1 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती ₹4000। थाना सकरी से 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती ₹10000 जप्त । थाना कोनी से 1 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती ₹10500 जप्त। थाना चकरभाठा से 800 ग्राम गांजा कीमती ₹4000 जप्त किया गया है।
पकड़े गए आरोपी

इस कार्रवाई में कुल 23 आरोपियों मोहम्मद आरिफ ,अविनाश निषाद, पप्पू श्रीवास , रमेश, सूर्यवंशी ,जगदीश ,अंजुम, विजय , परदेसी ,कैलाश, विजय वर्मा, अकील अहमद ,रंभा ,बंटी, संतोष मनहर हरप्रसाद सूर्यवंशी, बलराम लोधी, जुगनी बाई, बलदाऊ यादव, सत्य प्रकाश धनवंतरी, विनाद निर्मलकर, जीतू राम नेरसा, रामफल श्रीवास, विमल सूर्यवंशी, अरविंद जैन, को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ 20, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

अपराधियों पर बना दबाव

बिलासपुर पुलिस की लगातार जारी इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जिसे आगे भी जारी रखते हुए दबाव बनाया जा रहा है ताकि ऐसे आपराधिक लोगो पर नियंत्रण लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज