बिलासपुर

गरीब की आह और अमीर की वाह न ले पुलिस,गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक

डेस्क

जिले के प्रभारी और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां मंथन सभाकक्ष में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी बनायें कि अपराधियों के मन में भय और जनता के मन में सम्मान रहे। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों को गरीब की आह और अमीर की वाह कभी नहीं लेनी चाहिये। पुलिस महकमे को गरीब और कमजोर तबके के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना पड़ेगा। गरीब और पीड़ित व्यक्ति की मदद करके आपको भी संतुष्टि मिलेगी। पीड़ित व्यक्ति थाना आकर तभी अपनी पीड़ा बता पायेगा जब पुलिस उससे नरम व्यवहार करेगी। उन्होंने सट्टा और नशे के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिये।ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पुलिस वेलफेयर के फंड का उपयोग छोटे कर्मचारियों की मदद में करें। यदि आवश्यक हो तो और पुलिस पेट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव भेजें। जिससे वेलफेयर फंड बढ़ाया जा सके। ताम्रध्वज साहू ने पुलिस इंटेलीजेंस सिस्टम को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को मुखबिरों से काफी पुख्ता जानकारियां मिलती है। मुखबिरों के जरिये अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सकता है। इसे और विश्वसनीय बनाएं। बैठक में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि शहर में पुलिस कार्रवाई के तुरंत बाद अवैध हुक्का बार खुल जाते हैं। जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि तिफरा ओवर ब्रिज संकरा होने की वजह से बहुत जाम लगता है। इसके लिये तिफरा रेलवे क्रॉसिंग फिर से आवागमन के लिये खोली जाये।

बैठक में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सरकंडा और सिविल लाईन थानों का क्षेत्र बहुत बड़ा है और बहुत अधिक प्रकरण हैं। दोनों थानों को विभाजित करके एक-एक और अलग थाने की आवश्यकता है।प्रशांत अग्रवाल ने एसपी कार्यालय के लिये भी नवीन भवन की आवश्यकता बतायी है। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ पी शर्मा, एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,