मल्हार

अब ग्रामीण अंचल में जलाएंगे जागरूकता की मशाल, आभाव फाउंडेशन की मुहिम…..विशाल रक्तदान शिविर का किया जा रहा आयोजन

उदय सिंह

मस्तूरी– शहरी क्षेत्र में रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान के बाद अब ग्रामीण अंचल में इसके लिए मुहिम शुरू की जा रही है, जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो में शिविर लगाकर रक्तदान के लिए लोगो को प्रेरित किया जाएगा और इसके महत्व को समझाया जाएगा। बचायें किसी की जान….आइये करें रक्तदान के लक्ष्य के साथ आभाव फाउंडेशन मल्हार के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ लोगो के मन रक्तदान करने को लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर किया जाएगा और उन्हें खुद से रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सराहनीय पहल

मल्हार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं आभाव फाउंडेशन के सहयोग से यह विशाल रक्तदान शिविर नवनिर्मित मंगल भवन में दिनांक 10 नवंबर 2019 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित है, इस शिविर का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता करना है इसके अलावा शिविर में ज्यादा से ज्यादा युवाओ को प्रेरित करने आभाव फाउंडेशन के द्वारा रक्त दाताओं और युवाओं को निशुल्क टू व्हीलर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल बनवा कर दिया जाएगा, जिसके लिए शिविर में रक्त दाताओं को आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,