मस्तूरी

लोहर्सी हाई स्कूल बना झगड़ों का अड्डा…शिक्षा विभाग लाचार, छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तुरी जनपद के ग्राम पंचायत लोहर्सी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल इन दिनों शिक्षण संस्थान कम और झगड़ों का अड्डा अधिक बनता जा रहा है। शुक्रवार को छुट्टी के समय छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार बढ़ रही इस हिंसा ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, छुट्टी की घंटी बजते ही दो गुटों के छात्र स्कूल के बाहर भिड़ गए। मारपीट की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी छात्र भाग खड़े हुए। पूछताछ में कई विद्यार्थियों ने कुछ दबंग और उपद्रवी छात्रों के नाम उजागर किए, जो स्कूल में आए दिन माहौल बिगाड़ते हैं, दूसरों को डराते-धमकाते हैं और छुट्टी के समय वर्चस्व साबित करने के लिए गुट बनाकर झगड़ा करने को तैयार रहते हैं। स्कूल शिक्षक पटेल ने बताया कि घटना के समय स्कूल में केवल वे और दो शिक्षिकाएं ही मौजूद थे। प्राचार्य छुट्टी पर होने के कारण पूरा प्रबंधन कमजोर पड़ गया था। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान भी दोनों गुटों में तनाव बना रहता है। छुट्टी के बाद फिर से भिड़ंत हुई, जिसे बाद में ग्रामीणों, पालक संघ और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर किसी तरह शांत कराया।

यह भी सामने आया है कि छात्र हाथ में चूड़ा और जेब में मोबाइल लेकर स्कूल पहुँचते हैं, जिनका उपयोग झगड़े के दौरान हथियार की तरह किया जाता है। कई वर्षों से लोहर्सी हाई स्कूल में विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रही हैं और 112 पुलिस कई बार हस्तक्षेप कर चुकी है, पर हालात में सुधार नहीं हो पाया है। जब इस विषय पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है और प्राचार्य भी शादी के कारण अवकाश पर बताए गए हैं। टंडन ने स्कूल पहुंचकर निरीक्षण करने की बात कही। लगातार बढ़ती मारपीट की घटनाएं न केवल शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य पर गंभीर खतरा भी बनती जा रही हैं। स्कूल में सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था कड़ी न की गई तो किसी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

error: Content is protected !!
Letest
7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्... आईपीएल और लूडो पर करोड़ों का सट्टा...अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स...