मस्तूरी

मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई नाबालिग मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, मास्टर की से करता था चोरी…4 मोटरसाइकिल बरामद

उदय सिंह

मस्तूरी- विभिन्न जिलों में मोटरसाइकिल चोरी कर अपना शौक पूरा करने वाले एक नाबालिग चोर को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ा है, जिसके पास से एक होंडा साइन और छिपाकर रखे 3 अन्य वाहनों को बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 73 हजार बताई जा रही है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ही रिस्दा निवासी राघवेंन्द्र सिंह ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल होंडा साइन क्रमांक सीजी 10 ए के 6907 की चोरी धान बीज केंद्र के पास से हो गई है, जिनके रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी के निर्देश दिए, जिन्हें पता चला कि क्षेत्र में एक नाबालिग उक्त मोटरसाइकिल में घूम रहा है, जिसे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया और पूछताछ की गई तब नाबालिग ने बाइक चोरी करने की बात कबूल की और उसने यह भी बताया कि वह कई जिलों में बाइक चोरी कर चुका है जिसे वह पेट्रोल खत्म होने पर छिपा देता था और दूरी गाड़ी चोरी कर भाग जाता था, मस्तूरी पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर तीन अन्य थाना क्षेत्र में हुई चोरी मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

तीन और गाड़िया मिली

मस्तूरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग से तीन और मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है, जिसमें हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 10 ए एम 6614 कीमत 30 हजार, हीरो डीलक्स सीजी 04 एच टी 7348 कीमत 30 हजार, होंडा हंक सीजी 11 सीएफ 2840 कीमत 70 हजार को बरामद किया गया है, मामले में नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार