छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव के आधिकारिक आंकड़े जारी, बिलासपुर में 64.36% मतदान ,अभियान का नहीं दिखा खास असर

इस बार मतगणना के बाद परिणामों के आने में कुछ अधिक वक्त लग सकता है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये वोटिंग प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी कर दिये गये हैं। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 64.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये कुल 6 लाख 23 हजार 132 पुरूषों, 5 लाख 84 हजार 143 महिलाओं और 22 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने मतदान किया। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटा विधानसभा में 70.09 प्रतिशत, लोरमी विधानसभा में 66.02, मुंगेली विधानसभा में 66.04, तखतपुर विधानसभा में 66.1, बिल्हा विधानसभा में 66.1, बिलासपुर विधानसभा में 59.87, बेलतरा विधानसभा में 64.34, मस्तूरी विधानसभा में 58.18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

वहीं बिलासपुर जिले में 65.09 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिनमें 5 लाख 43 हजार 474 पुरूषों, 5 लाख 17 हजार 653 महिलाओं एवं 21 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली मरवाही विधानसभा में 74.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मरवाही में कुल 1 लाख 40 हजार 304 मतदाताओं ने जिनमें 69 हजार 539 पुरूषों एवं 70 हजार 765 महिलाओं ने वोट डाले। 23 मई को मतगणना के साथ परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस बार मतगणना के बाद परिणामों के आने में कुछ अधिक वक्त लग सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...