बिलासपुर

कोरोना की रफ्तार लॉक डाउन के बाद हुई और तेज, संक्रमितों की संख्या 3.50 लाख में पहुँची, वहीँ मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार….क्या आम जनता है जागरूक, बड़ा सवाल !

रमेश राजपूत/ ग़ज़ल शर्मा

बिलासपुर- आग की तरह फैल रहे कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है, 180 से भी ज़्यादा देशो में फैलने वाले इस वायरस ने अब तक 80,44,839 लोगो को प्रभावित किया है। जिनमे से अमेरिका एक ऐसा देश है जिसे इस वायरस ने हिला कर रख दिया है। इस देश में लगभग 21लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमीत है। वहीं भारत भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। आज भारत में 3,52,935 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है तो वही 11000 से अधिक लोगो को इस वायरस ने निगल लिया है, वहीं राहत भरी खबर यह भी है की 1,87,077 लोगो ने इस जंग को जीत लिया है और वे स्वस्थ होकर आपने घर लौट चुके है। 

भारत में कोरोना की दस्तक…

30 जनवरी को भारत देश के केरेला राज्य में वुहान से आई एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गयी थी, जो देश में कोरोना की पहली मरीज़ पायी गयी थी। देश में बढ़ते मरीज़ो की संख्या को देखते हुए सरकार ने मार्च में लॉक डाउन घोषित किया, लॉकडाउन के उस पहले चरण में  कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या महज़ 724 थी, तभी विश्व में करीब 5,09,461 संक्रमित मरीज़ थे। लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमित मरीज़ो के बढ़ने की गति, कुछ हद तक धीमी हुई, पर किसने सोचा था कि ये पहले चरण का लॉकडाउन इस तरह पांचवे चरण में पहुँच जायेगा और ये हज़ारो की गिनती के मरीज़ इतनी तीव्रता से लाखो में तब्दील हो जाएंगे। देश वासियो की सुरक्षा के लिए सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाते हुए और उनकी ज़रूरतों को देखते हुए कुछ रियायते दी। समय के साथ साथ कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी। वही अप्रैल महीने में मामले 28,000 पहुंच चुके थे। गौरतलब है कि तब विश्व में कुल 28,83,591 संक्रमित मरीज़ थे। मई के महीने में देखा जाए तो देश में संक्रमितों की संख्या 1,51,767 थी और विश्व में 55,16,113 पहुँच गयी थी। 

दिए गए ग्राफ के मदद से आप देख सकते हैं, मामले किस तरीके से बढ़ते नज़र आए है। देश में कोरोना संक्रमित मरीज़ो में बढोतरी तेज़ी से नज़र आयी पर उनसे सामना करने के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन नहीं थे।देश की आर्थिक स्थिति को संभालने और देश में आर्थिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए सरकार ने जून में अनलॉक1.0 घोषित किया जिसके मद्देनज़र मामलों में भारी इजाफ़ा देखा गया। वर्तमान की स्थिति में कोरोना की पूरी तरह से कोई भी वैक्सीन बन कर तैयार नहीं हुई है, पर सभी अभी प्रयास में है। वहीं चीन के वुहान शहर जहाँ से इसकी शुरुआत हुई थी, आज वो कोरोना से उबर चुका है और अपनी आम ज़िन्दगी में लौटने लगा है।विश्व में कोरोना के आंकड़ें थमने का नाम नहीं ले रही है।अनेक प्रयासो के बाद भी मामले बढ़ते ही नज़र आ रहे है। कोरोना ने लोगो के जीवन में बहुत से बदलाव लाए है और कुछ चीजों को लोगो की जीवन शैली में जोड़ लेने की आदत सिखाई है, सामाजिक दूरी , मास्क पहनना और सेनेटाइजिंग करना सभी के लिए बहुत ज़रूरी है। जब तक वेक्सीन बन कर तैयार नहीं हो जाती तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमो का पालन कर ही हम खुद को इससे बचा सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी :- शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ग्रामीण पर कैंची से हमला, तीन आरोपीयो ने दिया घटना को अंजाम ठगी और चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार... भोले भाले ग्रामीणों को बना... मस्तूरी में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप… जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस में नकाबपोशों ने क... बिलासपुर:- डॉक्टर दम्पति के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... इकलौते बेटे के जाने से पसरा मातम, साइको किलर का खौफनाक राज़... प्रेमिका के इनकार पर हत्या, शव जलाकर मिटाए सबूत, महिलाओं के कपड़े पहनता... लालखदान रेलवे ट्रेक में मिली थी खून से लथपथ लाश....पुलिस ने सुलझाई दो साल पुरानी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट... अवैध नशीली टैबलेट की खेप पहुँचाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे...कब्जे से 42 हजार की प्रतिबंधित दवा... तेलसरा में गौरा-गौरी मिटिंग के बाद खूनी विवाद...युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्... तेलसरा में गौरा-गौरी मिटिंग के बाद खूनी विवाद, युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला...पेट की अंतड़िय... मोबाइल ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड के नाम पर 1.69 लाख की ऑनलाइन ठगी...सरकंडा थाने में मामला दर्ज