छत्तीसगढ़बिलासपुर

10 वाँ टेम्पा सम्मान से सम्मानित हुए विक्रम सिंह

मंच के संयोजक राजेन्द्र मौर्य ने आलेख पढ़ा एवम आभार प्रदर्शन विनोद गुप्ता ने किया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासा कला मंच द्वारा आयोजित 10 वाँ टेम्पा सम्मान प्राप्त करते हुए रेलवे के राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि टेम्पा सम्मान अहसास है सम्मान का,जिम्मेदारी का और अभिमान का।मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि बिलासा कला मंच ने मुझे इस सम्मान के लायक समझा।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ लोगों ने अपने जीवन में घटे हास् परिहास से भरे अपने मूर्खतापूर्ण अनुभव को बताते हुए कहा कि पूरे विश्व मे 1 अप्रैल के दिन को अप्रैल फूल के रुप में मनाया जाता है लेकिन बिलासा कला मंच द्वारा इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रतिवर्ष टेम्पा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेश श्रीवास ने भी अपने मूर्खतापूर्ण अनुभव सुनाए।इससे पहले टेम्पा सम्मान के बारे में विस्तार से बताते हुए मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने कहा कि हम अपने बीच के किसी वरिष्ठ साथी को टेम्पा सम्मान के रूप में लाठी देकर और खुमरी पहनाकर सम्मानित करते हैं।लाठी का अभिप्राय है मंच के अनुशासन को पूरे वर्ष भर बनाये रखने में जिम्मेदारी का।कार्यक्रम में उपस्थित चंद्रप्रकाश देवरस,राघवेंद्रधरदीवान,केवलकृष्ण पाठक,बी पी राय, राजेन्द्र मौर्य, डॉ सुधाकर बिबे,रामेश्वर गुप्ता, नरेंद्र कौशिक, अश्विनी पांडे,विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, दामोदर मिश्रा,मनोहरदास मानिकपुरी, ओमशंकर लिबर्टी, बद्री कैवर्त, महेश्वर चंद्राकर,सी एल कुर्रे,अनुराग वर्मा,डॉ सुनीता मिश्रा ,पुष्पा राय ने अपने अनुभव सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया।टेम्पा सम्मान से सम्मानित विक्रम सिंह के बारे में मंच के संयोजक राजेन्द्र मौर्य ने आलेख पढ़ा एवम आभार प्रदर्शन विनोद गुप्ता ने किया।स्थानीय इमलीपारा स्थित यादव भवन में आयोजित इस आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...