मस्तूरी

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल सिम्स रिफर,मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा एवं ग्राम टिकारी के बीच में शनिवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिम्स रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार नायक पिता फागू नायक उम्र 22 वर्ष निवासी सिलपहरी थाना सिरगिट्टी किसी काम से पचपेड़ी गया हुआ था।शनिवार शाम को वापस अपने घर सिलपहरी जाने को निकला था तभी टिकारी क्रॉस कर वेद परसदा के पहले श्रवण की बाइक बजाज प्लेटिना क्र. CG 10 BL 7120 को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक श्रवण कुमार बाइक सहित सड़क में ही गिर गया।

जिससे श्रवण के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अधिक मात्रा में ब्लड भी सड़क में बहा है एवं सड़क किनारे बाइक समेत चित अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे सड़क में चल रहे अन्य राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी

जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 द्वारा घायल युवक को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाकारित अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी