जांजगीर चाँपा

प्रोत्साहन राशि चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन…. दो वर्षों से हसौद सरपंच सचिव कर रहे आनाकानी

देवेन्द्र निराला जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा- स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत स्वयं के खर्च से शौचालय निर्माण कराने वाले ग्राम पंचायत हसौद के हितग्राहियों की राशि को सरपंच – सचिव द्वारा आहरण कर गबन करने का मामला सामने आया है। जैजैपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पँचायत हसौद के हितग्राहियों को 2 साल बीत जाने के बाद भी प्रोत्शाहन राशि नही मिली पाई है। हितग्राहियों ने सरपंच सचिव को राशि लौटाने गुहार भी लगाई बावजूद राशि नही मिली। केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12000 रुपए की राशि शौचालय निर्माण के तहत राशि प्रोत्शाहन स्वरूप दी जाती है । ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच-सचिव ने आपसी मिलीभगत करके शौचालय निर्माण राशि 16.80 लाख रुपये को गबन कर दिया है।

इसके पूर्व ग्राम सभा की बैठक हुई थी जिसमें ग्रामवासियों ने सरपंच-सचिव को शौचालय राशि हितग्राहियों को देने मांग की थी जिसके जवाब में सचिव ने 15 दिवस का समय माँगा था , लेकिन समय पर भुगतान नही किया गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उपतहसील परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए जिसे देखते हुए जैजैपुर जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नायब तहसीलदार मौके पर पहुँचे जहाँ ग्रामीणों ने अपनी आपबीती सुनाई और 26 नवम्बर तक निष्पक्ष जाँच कर उक्त मामले को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही कर शौचालय राशि हितग्राहियों को देने की मांग की और साथ में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि समय पर समस्या का समाधान नही होता तो हसौद ग्राम के लोगों द्वारा चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा

जिसके जवाब जनपद सीईओ ने उक्त समय पर कार्यवाही कर शौचालय राशि लौटाने की लिखित रुप में आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामवासियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज