कोटा

ग्रामीण क्षेत्रों में चोरो का आतंक जारी, एक और घर का टूटा ताला, लाखों के माल पर किया हाथ साफ…सुबह नींद खुली तो परिजनों के उड़े होश

रमेश राजपूत

कोटा – शहर के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में चोरो ने आतंक मचा दिया है, अलग अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात ही कई चोरियों की रिपोर्ट दर्ज की गई है, इन्ही चोरियों में एक चोरी की घटना कोटा थाना क्षेत्र के घोरामार की है जहाँ रहने वाले दिलखुश सिंह ठाकुर के घर बीती रात ही अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर कर नगदी सहित सोने चांदी के गहनों को पार कर दिया है।

पीड़ित परिवार को इसकी भनक सुबह हुई। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिलखुश सिंह के आस पास में ही दो मकान है, जहाँ नए घर मे ताला लगाकर पूरा परिवार पुराने मकान में सोया था, आज सुबह जब उनकी नींद खुली तो पाया नए घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे आलमारी, पेटी का ताला भी टूटा हुआ है, साथ ही घर का सारा सामान बिखरा हुआ है।

मामले में पीड़ित ने कोटा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमे उन्होंने बताया कि नगदी सहित चोरो ने सोने चांदी के 2 लाख 80 हजार से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया है।

फ़िलहाल पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...