बिलासपुर

मीडियाकर्मी पर अवैध चखना सेंटर चलाने वालों ने किया प्राणघातक हमला, गुंडागर्दी की सारी हदें की पार….. गंभीर हालत में मीडियाकर्मी अस्पताल में भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर- रविवार को देर रात एक मीडिया कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे सकरी थाना अंतर्गत के गुंडागर्दी करने वाले युवकों ने उसलापुर के साईं नगर में रहने वाले मीडिया कर्मी राहुल ठाकुर के साथ लूटपाट कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना 9 बजे की बताई जा रही है। दरसअल मीडिया कर्मी राहुल ठाकुर रविवार देर रात भोजन कर घूमने निकला था। तभी चखना दुकान के कर्मचारियों सहित असामाजिक तत्वों ने मीडिया कर्मी का रास्ता रोक लिया फिर उससे साई नगर में रहने वाले कुछ युवकों के बारे में जानकरी लेने लगे।

जब मीडिया कर्मी राहुल ठाकुर ने उन युवकों की जानकारी नही होने की बात कही तो वहाँ मौजूद प्रशांत गुप्ता,आलोक यादव ,आकाश भास्कर द्वारा मीडिया कर्मी से लूटपाट कर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, बताया जा रहा है सभी आरोपी युवक आदतन अपराधी है जो कई छोटे बड़े अपराधों को अंजाम दे चुके है। उक्त घटना में मीडिया कर्मी को गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज सिम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। वही घटना के बाद कुछ आरोपियों को सकरी पुलिस हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस