छत्तीसगढ़बिलासपुर

दूसरे दिन थी मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व, बंगाली स्कूल में लगा मेला, गायत्री पीठ में विशेष हवन

ऋतुराज बसंत के आगमन का पर्व है बसंत पंचमी। जिस तरह ऋतु का यह यौवन काल है वैसे ही नव योवनाओ के लिए भी यह विशेष अवसर है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-रविवार को हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस वर्ष यह पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के साथ शुभ योग के संयोग में मनाया गया जिससे इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। बसंत पंचमी की तिथि पर जहां स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई वही गायत्री मंदिर और घरों में भी देवी की आराधना आस्था के साथ की गयी। मां सरस्वती की पूजा के साथ ही हवन ,विद्या आरंभ और सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। बसंत पंचमी विद्या और कला की देवी मां सरस्वती के पूजन का अवसर है। श्रद्धालु इस दिन विद्या आरंभ, नामकरण संस्कार भी संपन्न करते हैं। शहर के अधिकांश स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई ,वहीं रेलवे परिक्षेत्र स्थित बंगाली स्कूल में बंगाल की प्राचीन परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान के साथ देवी का पूजन किया गया। इस अवसर पर यहां मेले जैसा नजारा रहा । विद्यार्थियों ने देवी की अर्चना कर विद्या का वर मांगा।

ऋतुराज बसंत के आगमन का पर्व है बसंत पंचमी। जिस तरह ऋतु का यह यौवन काल है वैसे ही नव योवनाओ के लिए भी यह विशेष अवसर है । नन्ही बालिकाएं इस दिन पारंपरिक रूप से साड़ी पहनती है। यह बसंत उत्सव का ही एक स्वरुप है। बंगाल से चली इस परंपरा के पालन में इस रविवार को बड़ी संख्या में छात्राएं साड़ी धारण कर स्कूल पहुंची और देवी आराधना के साथ यहां लगे मेले का आनंद लिया।

ब्रह्मा की मानस पुत्री देवी सरस्वती एक तरफ जहां विद्या की देवी है वही सभी कलाओं में महारत प्राप्त देवी सरस्वती को साहित्यकार कलाकार अपना आराध्य मानते हैं । सभी वर्गों द्वारा बसंत पंचमी पर देवी की आराधना की गई। वैसे शनिवार को भी कई स्थानों पर बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया था । रविवार को सुबह के कुछ घंटों में ही शुभ मुहूर्त होने से पूजा अर्चना दोपहर से पहले संपन्न की गई। इस दिन गायत्री पीठों में भी हवन पूजन का आयोजन किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...