मस्तूरी

मस्तूरी:- अरपा नदी में मछली पकड़ने गया ग्रामीण तेज बहाव में डूबा… 24 घंटे बाद एसडीआरफ ने रेस्क्यू कर निकाली लाश,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण मछली पकड़ते समय तेज बहाव में बह जाने से लापता हो गया था, एसडीआरफ की टीम ने 24 घंटे बाद रेस्क्यू कर उसकी लाश बरामद की है वही मस्तूरी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर निवासी नकुल केवट उम्र 44 वर्ष गुरुवार दोपहर में गांव से गुजरी अरपा नदी में जाल लेकर मछली पकड़ने गया हुआ था नदी से काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नकुल के परिजनों को दी जिसके बाद इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस की दी गई जो मौके पर पहुंच तलाश में जुट गई,

नहीं मिलने पर बिलासपुर से एसडीआरफ की टीम को बुलाया गया देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन लापता नकुल का कही पता नहीं चल पाया अंधेरा होने से रेस्क्यू को रोकना पड़ा शुक्रवार को फिर से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू की जिसके बाद दोपहर 3 बजे के आसपास घटना स्थल से आगे एनीकट के पहले लाश मिली, जिसे टीम ने रिकवर कर बाहर निकाला, जिसके बाद मस्तूरी पुलिस शव को पंचनामा कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...