बिलासपुर

भाजपा निकाय वार्डो के शेष बचे प्रत्याशियों के नाम बिलासपुर निगम प्रत्याशियों के साथ होंगे जारी….3 दिसम्बर को जारी होगी लिस्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिलासपुर में 6 नगर पंचायत और 2 नगर पालिका परिषद के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जिला चयन समिति ने जारी कर दी गई है, रविवार को समिति की बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें तय किये गए नामो पर समिति की मुहर लग गई। जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत के हस्ताक्षर से जारी सूची में अभी कुछ वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी रखी गई है। बिल्हा नगर पंचायत में 9 वार्ड,बोदरी में 6 और गौरेला में 2 वार्ड की घोषणा रोकी गई है। कुल 17 वार्डों में अभी नाम फाइनल नही हो पाया है। 3 दिसम्बर को नगर निगम बिलासपुर की सूची के साथ रुके वार्डों की घोषणा की जाएगी। ग़ौरतलब है कि पहली लिस्ट के जारी होते ही प्रत्याशियों की उत्सुकता पर मुहर लग गई है, वही शेष बचे वार्डो के प्रत्याशियों को अभी 2 दिनों का इंतजार और करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...