मुंगेली

धारा 370 हटने पर मुंगेली में भी जश्न का माहौल

आकाश दत्त मिश्रा

5 अगस्त की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई है, जब भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर पर लगे विवादित धारा 370 और 35a को खत्म करने की पहल शुरू हुई । राज्यसभा में सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अध्यादेश पेश किया। इसके बाद देशभर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी । कांग्रेस समेत कुछ पार्टियां इसके विरोध में हैं लेकिन देश में उत्साह का माहौल है । जिस पीढ़ी ने 15 अगस्त 1947 का दिन नहीं देखा वह पीढ़ी उसी अनुभव को महसूस करने का दावा कर रही है ।मुंगेली में भी धारा 370 हटाने का जश्न मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं अनुच्छेद 35 A हटाने हेतु लिए गए ऐतिहासिक फैसले की खुशी में मुंगेली जिला भाजपा कार्यालय के सामने पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांट कर ‘भारत माता की जय’और ‘जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर अब पूरा हमारा हो गया’ का नारा लगाते हुए जश्न मनाया गया। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला,मोहन भोजवानी,प्रेम आर्य,सुनील पाठक,किशोरीलाल केशरवानी,रामकुमार जायसवाल,आशीष मिश्रा,मुकेश रोहरा, मो यूसुफ ,कोटूमल दादवानी,आलोक गुप्ता,मनु शुक्ला,प्रवीण सोनी,मनीष सोनी,पंकज सोनी,राघवेंद्र सिंह बब्बू, शेषनारायण मोहले,अमरनाथ देवांगन,आसिफ खोखर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...