छत्तीसगढ़बिलासपुर

कर्जदारो से परेशान होटल के कर्मचारी ने लगा ली फांसी

मृतक अपने परिजनों से परेशान था और उसने कई लोगों से कर्जा भी लिया हुआ था ,शायद इसी वजह से उसने घर के पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इमली पारा निवासी एक होटल कर्मचारी की लाश फांसी पर लटकी मिली । शुक्रवार रात को हर दिन की तरह भोजन कर मृतक धनेश्वर यादव सोने चला गया था रोज की तरह सुबह बच्चे खेल कूद में व्यस्त हो गए और बेटा और पत्नी काम पर चले गए। इसी दौरान मकान मालिक ने धनेश्वर की लाश फांसी के फंदे पर लटकती देखी तो उसने तुरंत इसकी सूचना मृतक के बेटे कृष्णा यादव के दी ।आनन-फानन में कृष्णा यादव घर पहुंचा तो उसने पाया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है । इसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्य यह बताने में नाकाम है कि आखिर धनेश्वर ने किस वजह से आत्महत्या की है। हालांकि पड़ोसियों ने दबी जुबान में कहां है कि मृतक अपने परिजनों से परेशान था और उसने कई लोगों से कर्जा भी लिया हुआ था ,शायद इसी वजह से उसने घर के पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी