अम्बिकापुर

युवक की हत्या कर शव को फेंका जंगल मे, खून के छींटों से फैली सनसनी…..घर से था लापता

डेस्क

अम्बिकापुर- जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, दरअसल गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बलसेड़ी से लापता युवक रामभरोस की लाश सुबह ग्रामीणों को जंगल में मिली, जिसकी तलाश परिजन रात से कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कल से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, आज सुबह जब परिजन ग्रामीणों के साथ जंगल की ओर ढूंढने निकले तो उन्हें रास्ते मे खून के छींटे देखने को मिले, जिससे किसी अनहोनी की आशंका से सभी का दिल बैठ गया, जैसे ही ग्रामीण आगे बढ़े उन्हें युवक का शव खून से लथपथ मिला पास ही एक बोरा भी मिला, जिसे देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि कही और हत्या की गई होगी फिर शव को बोरे में भरकर यहाँ लाकर फेंका गया होगा। मामले में गांधीनगर पुलिस जांच में जुट गई है, जिनके द्वारा फोरेंसिक टीम और अन्य माध्यमो से आरोपी को ढूंढा जा रहा है। वही घटना के बाद से फरार एक संदेही पर पुलिस की नज़र है जिसके पकड़ में आते ही मामले का खुलासा हो सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल