बिलासपुर

सरकार बदलते ही अवैध संरक्षण हुआ खत्म…. खनिज उत्खनन पर हुई कार्रवाई , परिवहन के 11 मामले दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। मस्तूरी एवं चकरभाटा क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मुरूम उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि 2 लाख 92 हजार 620 जमा कराया गया है। इसके साथ ही मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, बिलासपुर क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 8 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जप्त वाहनों में 02 वाहनों में मिट्टी (ईट), 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी) तथा 03 वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना चकरभाटा, थाना हिर्री, थाना कोनी एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त 2 दिसम्बर को शिकायत के आधार पर ग्राम मोहतराई क्षेत्र स्थित कोल डिपो में खनिज कोयला का अवैध परिवहन किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच की गई

जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा मौका जांच के समय पुलिस ने भी कोयला चोरी का मामला दर्ज कराये जाने की जानकारी दी गई तथा पुलिस के द्वारा भी जांच किया जाना बताया गया। जांच स्थल के पास ही खड़े कोयला से भरे वाहन के वाहन चालक से रॉयल्टी पर्ची की मांग किये जाने पर रॉयल्टी पची प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर खनि निरीक्षक के द्वारा उक्त वाहन को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में पुलिस एवं खनिज विभाग से जांच जारी है, जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...