बिलासपुर

कमिश्नर ने विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुनी समस्याएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में जारी धान खरीदी प्रक्रिया का जायजा लेने संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने गुरुवार को कोटा क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने किसानों से भी रूबरू चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर ने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, किसानों के लिये पेयजल, छाया, प्रकाश, भुगतान, उठाव, बारदाना, तौल कांटा-बांट, हमाल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र के लिये स्वयं की जमीन होने की आवश्यकता महसूस की। इसके लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। कमिश्नर सबसे पहले नेवरा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, यहां पर उन्होंने माईश्चर मशीन से धान की नमी को देखा, नेवरा धान खरीदी केन्द्र में अब तक 45 लाख रूपये के 45 किसानों से 1924 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। इसी तरह भरारी धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की कमी बताये जाने पर कमिश्नर ने तत्काल आपूर्ति करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कमिश्नर ने करगीखुर्द धान खरीदी केन्द्र में किसानों को दिए जा रहे टोकन को किसान पुस्तिका से मिलान करके देखा। वहीं बेड़ापाठ के किसान कृष्ण कुमार यादव से चर्चा की। जिन्होंने धान खरीदी के लिये सरकार की व्यवस्था पर अपनी संतुष्टि जाहिर की। धान के रेट के संबंध में आश्वस्त है कि उसे बोनस मिलेगा। एक साथ मिलने से जल्दी खर्च हो जाता है। करगीकला धान उपार्जन केन्द्र का भी कमिश्नर ने निरीक्षण किया। धूमा धान खरीदी केन्द्र में ग्राम तेंदुआ के किसान देवचरण कुर्रे ने कमिश्नर को बताया कि पिछले 10 वर्षों से धान बेचते आया है। इस बार उसका नाम नहीं है। कमिश्नर ने उसे आवेदन देने के लिये कहा, जिससे कि उसका नाम जोड़ने के लिये नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के ऐसे किसानों के प्रकरणों को परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। संभागायुक्त ने तेन्दुआ, पाली एवं जूनापारा धान खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

पीपरतराई में लगभग 33 लाख रूपये के 56 किसानों से 135 क्विंटल, भरारी में 58 लाख रूपये के 76 किसानों से 3217 क्विंटल, धूमा में 20 लाख रूपये के 30 किसानों से 1136 क्विंटल, करगीखुर्द में 46 लाख के 68 किसानों से 2574 क्विंटल, करगीकला में 27 लाख के 55 किसानों से 96 क्विंटल, जूनापारा में 21 लाख के 32 किसानों से 73 क्विंटल एवं पाली धान उपार्जन केन्द्र में अब तक 19 लाख के 26 किसानों से 1060 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब किनारे चल रहे जुए के फड़ में पुलिस ने की छापेमारी... मौके से 5 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से नगदी और... कोटा में कांग्रेस का चक्काजाम.... ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जताया गया आक्रोश, बिलासपुर : थाना प्रभारियों का तबादला...एसएसपी ने किया फ़ेरबदल, रतनपुर में संजय सिंह राजपूत तो हिर्री ... बिलासपुर:- युक्तियुक्तकरण में हाईकोर्ट आदेश की अवमानना का मामला...डीईओ ने कनिष्ठ लेखा परीक्षक को किय... तखतपुर अंधे कत्ल का खुलासा : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी....पांच आरोपी गिरफ्तार, इसलिए रची थी... ताबड़तोड़ छापेमारी:- जिले के मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर और कोटा ब्लॉक के 23 खाद दुकानों का औचक निरीक्षण, ... सीपत पुलिस ने दो साल से फरार गुंडा बदमाश को किया गिरफ्तार...कई मामले है दर्ज, हाइवे पर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार..कब्जे से मोबाईल और नगदी जब्त, 2 फरार आरोप... तखतपुर :- धार्मिक स्थल पर खौफनाक वारदात, पुजारी की हत्या से गांव में दहशत, एसएसपी पहुंचे मौके पर VIDEO रतनपुर: मदनपुर पंचायत सचिव पर ढाबा संचालिका को कार्रवाई की धमकी देकर 1.20 लाख रुपए की अवैध वसू...