बिलासपुर

हैदराबाद एनकाउंटर से पुलिस पर बढ़ा भरोसा, न्यायधानी में महिलाओं ने जाहिर की खुशी….कहा दुष्कर्मियों को मिलनी चाहिए ऐसी ही सजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- हैदराबाद में महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद हत्या के मामले में अभियुक्तों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर ने पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा दिया है। भले ही यह कर दिखाया है हैदराबाद की पुलिस ने लेकिन यह अदद सबक तो पूरे देश के ऐसी मानसिकता रखने वालों के लिए है, जो नारी को भोग की वस्तु समझते है, उन्होंने सम्मान की की दृष्टी से नही देखते, हवस उनकी मानसिकता पर हावी रहता है। इस घटना में भले ही पीड़िता को न्याय नही मिला हो लेकिन यह एक तरह का न्याय ही माना जा रहा है, पूरे देश मे इस घटना को लेकर जिस तरह का आक्रोश था, उसके प्रतिकूल ऐसे ही न्याय की जरूरत थी, पुलिस प्रशासन को अपने जेब मे और न्यायपालिका को झूठे दलीलों में फ़साने वालो के लिए यह चेतावनी है, कि आज भी पुलिस प्रशासन लोगो की सुरक्षा के लिए मौजूद है।

शुक्रवार को जब इस एनकाउंटर की खबर सामने आई तो पूरे देश मे हैदराबाद पुलिस के इस निर्णय को सहज ही स्वीकार करते हुए लोगों ने इसे सही माना और ऐसे ही न्याय की जरूरत जाहिर की। न्यायधानी बिलासपुर में भी बिलासपुर नागरिक फोरम और मानव अधिकार संगठन की महिलाओ ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और पुलिस जवानों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान फोरम की महिला उपाध्यक्ष बुला विश्वास, अनुराधा चटर्जी,सरिता खाण्डेकर,भावना पाण्डेय, अदालत दिवाकर, सीता शर्मा, गौरव शर्मा, त्रिमणी टंडन, कन्हैया लाल खाण्डेकर, संतोष टंडन, राकेश सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी