छत्तीसगढ़बिलासपुर

सुमन के समर्थन में पत्रकारों की मशाल रैली, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा इसी तरह से उनके खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा ।सोमवार बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एक सप्ताह पहले राजधानी रायपुर में मीडिया कवरेज के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और इन्हीं लम्हों को कैमरे में कैद कर पत्रकार सुमन पांडे भाजपा के निशाने पर आ गए, जिनके साथ जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और उनके साथियों ने मारपीट कर दी। इस मामले में प्रदेश व्यापी विरोध जारी है। बिलासपुर के पत्रकार भी अपने साथी सुमन पांडे के समर्थन में लगातार क्रमिक आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार शाम को बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने मशाल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे पहले पत्रकार बाइक रैली निकाल चुके थे और नेहरू चौक पर भी एक दिवसीय धरना भी दिया था । शनिवार शाम 7 बजे सभी पत्रकार नेहरू चौक पर इकट्ठा हुए, जहां से विशाल मशाल रैली निकाली गयी।

भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, राजीव अग्रवाल को निष्कासित करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद जैसे नारों के साथ पत्रकारों की यह मशाल रैली सदर बाजार ,गोल बाजार ,कोतवाली थाना के मुख्य सड़क से होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां एक सभा कर रायपुर के पत्रकार शुभम पांडे के साथ सभी पत्रकारों के कंधे से कन्धा मिलाकर होने की बात कही गई, साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ सभी दमनकारी प्रवृत्तियों का पुरजोर विरोध किया गया। इस मशाल यात्रा में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवा और महिला पत्रकार भी शामिल हुई, जिन्होंने पत्रकार एकता का परिचय देते हुए एक बार फिर भाजपा के पदाधिकारियों से अपील की कि वे आरोपी और दागी राजीव अग्रवाल के साथ उनके साथियों को भारतीय जनता पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं, सामंती प्रवृत्ति का त्याग करें और बड़प्पन दिखाते हुए पत्रकारों की मांग को मान लिया जाए और जब तक पार्टी यह कदम नहीं उठाती तब तक बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा इसी तरह से उनके खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा ।सोमवार बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी